ऑनलाइन ठग के जाल में फंसकर जिले के युवक ने रकम दोगुना करने के चक्कर में 84 हजार रुपए गंवा दिए। कांकेर थाना में घटना की शिकायत करते युवक महेंद्र सिन्हा (32) ने बताया कि 6 जुलाई को उसके मोबाइल पर 9091519369 नंबर से अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था।
उसने रकम दोगुना करने की स्कीम बताते की तरकीब बताने लगा। लगातार युवक से बात करते हुए उसे अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद युवक ने 9 जुलाई से 19 जुलाई के बीच अलग अलग समय में 11 बार उसके बताए खाते में रकम ट्रांसफर करने लगा। युवक ने जिस खाते में रकम ट्रांसफार किया वह किसी महिला पुष्पा पात्र के नाम से था। इसके बाद भी जब कालर ने रकम डालने कहा तो युवक को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने मोबाइल में संपर्क किया तो वह नहीं लगा। इस पर युवक कांकेर थाना पहुंच इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। युवक को, जिस नंबर से कॉल आया था वह किसी सोनम नाम की महिला के नाम पर दर्ज है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/323F2YO
via
Comments
Post a Comment