जिले में शिशु मृत्यु और कुपोषण को कम करने के लिए एक महीने तक चलने वाली शिशु संरक्षण माह की शुरुआत मंगलवार को हुई। इस माह में 81 हजार 445 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। कार्यक्रम का जायजा लेने जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीआर मैत्री तोकापाल पहुंचे।
उन्होंने एक बच्चे को विटामिन एक की दवा पिलाकर पालकों को मौसमी बीमारियों के साथ ही कुपोषण और अन्य बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। मैत्री ने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे बचने मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि इस माह में टीकाकरण के साथ 86 हजार 236 बच्चों को आयरन की गोली और 81 हजार 445 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी।
जिले में हर साल 300 से अधिक बच्चों की हो रही मौत: जिले में चलाए जाने वाले शिशु संरक्षण माह का असर जिले में अब तक उम्मीद के मुताबिक नही हो पाया है । एक ओर जहां इस समय जिले में तमाम कवायदों के बाद भी 23 हजार बच्चे कुपोषित हैं तो वहीं दूसरी ओर हर साल करीब 300 बच्चों की मौत हो रही है। मरने वाले बच्चों में अधिकतर बच्चे बस्तर, दरभा, बास्तानार के साथ ही बकावंड ब्लाॅक
के बच्चे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hbQqGv
via
Comments
Post a Comment