Skip to main content

दुकानें बंद रहने से रोड में 80 फीसदी भीड़ रही कम, 13 नए संक्रमित मिले

शहर में कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण की चेन ब्रेक करने मंगलवार से शुरू हुआ लॉकडाउन का असर पहले दिन दिखा। व्यापारियों ने लाॅकडाउन का पालन किया तो शहर में सड़कों में 80 फीसदी भीड़ कम हो गई।
सरकारी कार्यालय व बैंक सहित अस्पताल, क्लीनिक व मेडिकल स्टोर खुले होने से इससे संबंधित ही लोग बाहर निकले तो सड़कों पर इक्का दुक्का लोगों की आवाजाही दिखी। स्वास्थ्य विभाग को भीड़ कम होने से संक्रमण कम होने की संभावना है। फिलहाल मंगलवार को शहर सहित जिले में 13 नए कोरोना पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीड़ितों में बौरीपारा निवासी निगमकर्मी, माेमिनपुरा निवासी पति-पत्नी, मायापुर निवासी एक युवक, लखनपुर कोरजा निवासी एक स्वास्थ्यकर्मी व मेडिकल काॅलेज अंबिकापुर एक मरीज शामिल हैं। गंगापुर सेंटर से 4 व विशुनपुर सेंटर से नए मरीज शामिल हैं। अब जिले में पीड़ितों की संख्या 105 हो गई है।

संक्रमितों में निगमकर्मी व 7 लोग गंगापुर सेंटर से
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार की देर शाम को शहर सहित जिले में कोरोना के कुल 13 नए मरीज मिले हैं। इनमें से शहर के बौरीपारा निवासी एक निगमकर्मी, मायापुर निवासी एक युवक व महामाया रोड निवासी एक युवक शामिल हैं। इसके अलावा शहर के गंगापुर क्वारेंटाइन सेंटर से 6 लोग व अन्य जगहों से तीन लोग मिले हैं। निगमकर्मी अपने सहकर्मी के संपर्क में आया था।

कोरोना मरीज के संपर्क में आने से दो लोग संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बौरीपारा में संक्रमित जो युवक मिला है। वह पिछले दिनों संक्रमित मिले कोरोना पीड़ित के साथ वह घूमा है। इससे युवक के संक्रमित होने की आशंका है। इसी प्रकार महामाया रोड में रविवार की रात में एक व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने रिपोर्ट आई थी। यह इलाका पहले से कंटेनमेंट जोन है। यहीं से मंगलवार को दूसरा संक्रमित युवक मिला है।

घर से बाहर निकले लोग मास्क पहने दिखाई दिए
शहरी क्षेत्र में छोटी बड़ी लगभग 6 हजार दुकानें हैं। मेडिकल स्टोर व डेयरी को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रही हैं। इससे यहां काम करने वाले कर्मचारी नहीं आए और न ही ग्राहक पहुंचे। इससे सड़कों पर भीड़ कम रही। बाइक में कुछ युवा बिना काम के घूमते देखे गए लेकिन इनमें भी ज्यादातर के चेहरे पर मास्क देखा गया।

लोगों को बाहर नहीं निकलने की आदत डालनी होगी
"कोरोना एक दूसरे के नजदीक आने से ही फैल रहा है। लोगों को चार नियमों का पालन करना चाहिए। इसमें दो गज की दूरी, मास्क, हाथों की सफाई व भीड़ से बचाव शामिल है। इसके साथ ही लोगों को बाहर नहीं निकलने की आदत डालनी होगी।"
-डाॅ. पीएस सिसोदिया, सीएमएचओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
80 percent congestion in road, 13 new infected people found


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3euWqbe
via

Comments