बस्तर में जवानों के बीच कोरोना तेजी से फैल रहा है। बुधवार को दंतेवाड़ा के बचेली में एक साथ 8 सीआईएसएफ के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यही नहीं नारायणपुर में भी एक पॉजिटिव मरीज मिला है। लगातार जवानों के पॉजिटिव होने के बाद अब प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। खासतौर पर बचेली में तैनात सीआईएसएफ के जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 2 दिनों के अंदर 10 नए केस सामने आ गए। जबकि हफ्तेभर पहले एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला था अब यहां कोरोना पॉजिटिव जवानों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है जबकि जिले में 14 मामले हो गए हैं।
इधर मंगलवार को एक साथ सीआईएसएफ के जवानों की इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है हफ्तेभर पहले जिस जवान को कोरोना निकला था, ये सभी जवान उसके संपर्क में थे।
ऐसे में अब सीआईएसएफ के लिए बड़ी आफत हो गई है। ये सभी बचेली में अपोलो के आइसोलेशन वार्ड में रखे गए थे। देर शाम तक इन्हें जगदलपुर भेज दिया गया। बताया जा रहा है 11 जून को ये अलग-अलग जगह से छुट्टी से लौटे थे। सीएमएचओ डॉ. एसपीएस शांडिल्य ने बताया कि मंगलवार को 8 सीआईएसएफ जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ये सभी एक ही बैरक में थे। 29 जवानों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट अबपॉजिटिव आ रही है।
मेकॉज में एक ही दिन में पहुंचे 15 कोरोनामरीज, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 31
इधर मेकॉज में बुधवार को एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इनमें 8 बचेली से, 1 नारायणपुर से और 6 मरीज कांकेर से आये हैं। इसके साथ ही अब मेकॉज में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हो गई है। मेकॉज के डाॅक्टरों के अनुसार अभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए डाॅक्टर और स्टाफ उपलब्ध हैं। लेकिन लगातार ऐसे ही स्थिति बनी रही तो फिर स्टाफ की कमी हो सकती है। अभी मेकॉज के कई ऐसे डाॅक्टर हैं जो सात दिन की ड्यूटी के बाद अतिरिक्त सात दिन की ड्यूटी कर रहे हैं और अपना टर्म खत्म होने के बाद भी दोबारा से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए तैयार हो रहे हैं।
इधर कांकेर में 1 डॉक्टर, 5 जवान संक्रमित मिले
इधर कांकेर जिले में पिछले चार दिन से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 6 नए कोरोना मरीज पाए गए। इसमें अंतागढ़ व बांदे बीएसएफ कैम्प के कुल चार जवानों के अलावा एक सेना का जवान तथा एक डॉक्टर भी शामिल है। बीएसएफ जवानों के लगातार कोरोना संक्रमित होने से अफसरों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान किसी एक जवान से संक्रमित हुए हैं या फिर छुट्टी से घर लौटने के दौरान रास्ते में संक्रमित हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BwWiuD
via
Comments
Post a Comment