Skip to main content

महाराष्ट्र से पहुंचे 8 मजदूर हुए क्वारेंटाइन 24 घंटे पानी देने की योजना फिर अटकी

शहर के 25 हजार परिवारों को 24 घंटे पानी की देने की योजना के लिए शुरू होने वाले काम में लगातार लेटलतीफी हो रही है। कुछ दिनों पहले जहां मजदूरों के नहीं आने से काम रुक गया था वहीं महाराष्ट्र से काम करने के लिए आए मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखे जाने से इस काम में और देरी होने की बात कही जा रही है।
गोंडवाना कंपनी ने अमृत मिशन का काम करने बस्तर के स्थानीय मजदूरों से काम करने की योजना बनाते हुए वहां से 25 मजदूरों को लाने की बात कही थी, लेकिन तमाम कोशिशों पर कोरोना संक्रमण का असर ज्यादा हुआ। यहां पर काम करने के लिए महाराष्ट्र से केवल 8 मजदूर ही आ सके। दूसरे राज्यों से आए मजदूरों से काम कराने की जगह कंपनी ने सबसे पहले इन मजूदरों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जहां पर सभी निगेटिव पाए गए। इसके बाद इन मजदूरों को नियमों के तहत 14 दिनों तक क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है ,जहां से ये मजदूर सात दिनों के बाद डिस्चार्ज किए जाएंगे इसके बाद अमृत मिशन का शुरू करवाया जाएगा। कंपनी के सुपरवाइजर राजकुमार ने बताया कि इन मजदूरों को पावर हाउस चौक के पास अलग-अलग कमरों में रखा गया है, जहां इनके खाने पीने की व्यवस्था कंपनी ने की है ।
एक साथ शुरू होगा प्लांट व पाइपलाइन का काम
अमृत योजना के तहत काम करने के लिए मिली समय सीमा के बाद कंपनी को कौन सा काम शुरू करना था इसके लिए निगम के अधिकारी से कोई आदेश कपंनी को नहीं मिली थी लेकिन दो दिन पहले निगम ने अपनी जवाबदेही से बचने के लिए कपंनी के सुपरवाइजर को जल्द शुरू करने के लिए कहा। कंपनी के सुपरवाइजर ने कहा कि निगम से मिले निर्देश के बाद अब पाइप लाइन और फिल्टर प्लांट का काम एक साथ शुरू किया जाएगा। पाइपलाइन बिछाने और फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट का काम अब तक 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया है। इसे लेकर कंपनी को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। पाइप लाइन का काम शुरू नहीं होने से पाइप नाली और सड़क के किनारे पड़ी हुई हैं। हादसे की आशंका बनी रहती है ।

सड़कों की खुदाई से बारिश में होगी दिक्कत
योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम बारिश में शुरू किए जाने से शहरवासियों को आवाजाही में परेशानी होगी। गंगामुंडा और दलपत सागर का पानी, जहां सड़कों पर बहता है। वहीं शहर के शहीद पार्क के सामने पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा होता है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। बारिश में सड़कों की खुदाई होने से लोगों को काफी दिक्कतें होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 workers from Maharashtra quarantine plan to provide 24 hours of water again stalled


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30nqPTT
via

Comments