Skip to main content

किर्गीस्तान से लौटे छात्र समेत 8 नए केस मिले, इनमें 2 एसएसबी व 5 बीएसएफ से

मंगलवार को जिले में कोराना के 8 नए मरीज मिले। इसमें किर्गीस्तान से लौटा मेडिकल कॉलेज का छात्र भी शामिल है। शेष 7 मरीजों में 5 बीसएसएफ बांदे के तथा 2 एसएसबी अंतागढ़ के जवान शामिल हैं। जिले मेंकोरोना मरीजों में एसएसबी के जवान भी पहली बार शामिल हैं। जिसमें एक एसएसबी का अफसर बताया जा रहा है। जवानों के लगातार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से फोर्स में चिंता बढ़ती जा रही है।
किर्गीस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा छात्र 25 जून को हवाई मार्ग से इंदौर पहुंचा था। इंदौर से सड़क मार्ग से 65 छात्र रायपुर पहुंचे थे। 27 जून को रायपुर से छात्र सड़क मार्ग से कांकेर पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल पेड क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन कर दिया था। कांकेर की टीम द्वारा 4 जुलाई को मेडिकल छात्र के अलावा पेड क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे एक अन्य युवक का भी सैंपल लिया गया था। 7 जुलाई को आई दोनों की रिर्पोट में मेडिकल छात्र को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
इसके बाद उसे दोपहर में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रवाना कर दिया गया। मंगलवार को आई रिर्पोट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एसएसबी अंतागढ़ के जवान कुछ दिन पूर्व छुट्टी से वापस लौटे थे। एसएसबी 28वीं बटालियन के अफसर 29 जून को पश्चिम बंगाल से छुट्टी से वापस लौटे थे। उन्हें एसएसबी के कुहचे स्थित कैंप में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। एसएसबी का दूसरा जवान 24 जून को उत्तर प्रदेश से वापस लौटा था। उसे अंतागढ़ के एक स्कूल में क्वारेंटाइन कर रखा गया था। दोनों का सैंपल 4 जुलाई को लिया गया था। दोनों की रिर्पोट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रवाना किया गया।

10 जवानों के सैंपल हुए थे खराब
बांदे स्थित बीएसएफ के 4 बटालियन के कैंप के जवान छुट्टी से लौटे तो उन्हें वहां के एक स्कूल में क्वारेंटाइन कर रखा गया था। बाहर से आए जवानों का सैंपल लिया गया था। 10 जवानों को सैंपल खराब हो गया था। इन दस जवानों का फिर से 4 जुलाई को सैंपल लिया गया था। सभी दस की रिर्पोट आई। इनमें से पांच जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वे उत्तरप्रदेश से छुट्टी से लौटे थे। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया।
95 जवानों का फिर से लेंगे सैंपल
बांदे क्वारेंटाइन सेंटर में बीएसएफ के 100 जवान रह रहे थे। इनमें से पांच जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कुछ जवानों की रिर्पोट पहले निगेटिव आई थी लेकिन वे क्वारेंटाइन सेंटर में ही थे। अब जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक साथ जवानों के रहने के कारण जवानों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यहां रह रहे 95 जवानों का फिर से 8 जुलाई को सैंपल लिया जाएगा। रिर्पोट आने तक क्वारेंटाइन सेंटर में रहेंगे।
लापरवाही जवानों पर पड़ रही भारी
जिले में अब तक कोरोना के कुल 75 मरीज पाए गए हैं जिसमें 39 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें 36 मरीज बीएसएफ के, 2 एसएसबी व एक सेना का जवान शामिल है। बीएसएफ जवानों द्वारा बरती जा रही लापरवाही उन पर भारी पड़ रही है। बाहर से छुट्टी से आने वाले जवानों को क्वारेंटाइन सेंटर में एक साथ रखा जा रहा है जिससे वे संक्रमित होते जा रहे हैं। बांदे में ही बड़ी संख्या में जवान एक साथ क्वारेंटाइन सेंटर में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 new cases including students returned from Kyrgyzstan, 2 from SSB and 5 from BSF


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38FthsH
via

Comments