Skip to main content

एक कंपनी में लगाए थे 7 लाख, वापस नहीं मिले तो युवक ने लगा ली फांसी

शहर के मैत्रीसंघ इलाके में मुख्य मार्ग पर रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक राहुल डे ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसके अलावा उसने देर रात दोस्तों को वाट्सएप में मैसेज भी किया। सुसाइड नोट और पुलिस की पहली जांच के अनुसार युवक ने किसी कंपनी में 7 लाख रुपए से ज्यादा की रकम इनवेस्टकर दी थी।
ऐसी आंशका है कि युवक ने जिस कंपनी में पैसे लगाए थे वह फर्जी थी और युवक को पैसे वापस मिलने की उम्मीद खत्म हो गई थी। सोमवार को युवक ने कंपनी में पैसे डालने की बात अपनी मां को भी बताई थी हालांकि उस दौरान किसी को ऐसा नहीं लगा था कि युवक इस तरह का कदम उठा लेगा। युवक ने सुसाइड नोट में मोबाइल और फेसबुक की आईडी और पासवर्ड भी लिखा है।
बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्तों को भी मैसेज किया था। इसके अलावा जिस कंपनी के एकाउंट में उसने पैसे डाले थे उस कंपनी के वाट्सएप नंबर पर भी उसने मैसेज भेजा है और उसमें लिखा है कि तुम लोग मेरे पैसे वापस नहीं दे रहे हो, अब तुम्हें पता चलेगा। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। राहुल के पिता कैटरिंग का काम करते हैं ऐसे में कुछ रकम उसने अपने पिता के खाते से तो कुछ रकम दोस्तों से उधार लेकर कंपनी में जमा करवाई थी। इधर युवक के सुसाइड के बाद इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग उठने लगी है। युवक के परिचितों और रिश्तेदारों का कहना है कि इस मामले में जांच के लिए एक टीम का गठन किया जाना चाहिए और युवक से ठगी करने वाले लोगों को पकड़ना चाहिए। यही नहीं, इन लोगों ने कंपनी के नाम पर कितने लोगों को ठगा है, उन्हें और राहुल के परिजन को न्याय मिलना चाहिए।
सुसाइड नोट में लिखा- पापा मुझे माफ करना
पापा मैंने आपसे एक बात छुपाई है जो आपको बताना बहुत जरूरी है इसमें मम्मी और भाई की कोई गलती नहीं है। मैंने कल रात को पूरी बात मम्मी को बताई है। मैंने एक कंपनी में इन्वेस्ट किया है जिसमें पूरे सात लाख कुछ रुपए दिए हैं। मुझे यह बात आपको बताने में डर लग रहा था इसलिए मैंने ये कदम बढ़ाया है। आईएम सॉरी पापा लव यू अलाॅट। लेकिन एक बात कि माला ने मुझे पचास हजार दिए लेकिन मैंने वह पैसा इसमें इन्वेस्ट कर दिया अगर मिल जाये पैसे तो माला को दे देना। सॉरी पापा, मां को पता कौन सा नंबर है कंपनी का और भाई तू अच्छे से रहना और मेरे फोन का पासवर्ड और एफबी का पासवर्ड ये है। गुड बाय
(जैसा कि राहुल डे ने अपने सुसाइड नोट में लिखा)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7 lakhs were put in a company, if not found back, the young man hanged


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BGIqy6
via

Comments