पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा विगत 7 वर्षों से नगर में 40 दिनों तक चलने वाले चालिहा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चालिहा महोत्सव इस वर्ष नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। पूज्य सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष नरेश हरगुनानी ने बताया कि समाज सात वर्षों से नगर में चालीस दिनों तक लगातार चालिहा महोत्सव का आयोजन कर सुबह शाम भगवान झूलेलाल की आरती करने के साथ-साथ प्रसाद का वितरण किया जाता था। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते समाज द्वारा इस वर्ष चालीसा महोत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के खत्म होने के बाद समाज द्वारा आगे महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZINjzJ
via
Comments
Post a Comment