Skip to main content

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मितानिनें 73 हजार बच्चों को पिलाएंगीं दवा

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में शिशु संरक्षण माह के दौरान शिशुओं को विभिन्न प्रकार के बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन ए और आयरन की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री कावरे ने जिले के सभी गर्भवती व शिशुवती माताओं को अधिक से अधिक संख्या में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में लाकर विटामिन ए तथा आयरन की खुराक पिलाने एवं केन्द्रों में दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने कहा है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी. सुथार द्वारा बच्चों को टीके से होने वाले लाभ के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को जानकारी दी।
शिशु संरक्षण माह में जानकारी देते हुए डॉक्टर पैकरा ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 14 जुलाई से 14 अगस्त तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाएगा। जिले में 2 हजार 307 आंगनबाड़ी मितानिन दलों द्वारा 0 से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के 9 माह से 5 वर्ष तक के 73 हजार 680 के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी, जिससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं 6 माह से 5 वर्ष तक के 78820 बच्चों को विटामिन ए तथा आयरन सीरप की खुराक पिलाई जायेगी। उक्त दवा के सेवन से रतौंधी एवं त्वचा संबंधी रोगों से शिशुओं की रक्षा होती है।
श्री पैकरा ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिले में स्थापित 259 सब सेंटरों के माध्यम से नियमित टीकाकरण के साथ ही अन्य दी जाने वाली सेवाएं जैसे की कुपोषित बच्चों का चिह्नांकन कर उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती किया जाना, बच्चों का वजन करना, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं की जांच, टिटनेस आक्साइड का इंजेक्शन एवं उन्हें आयरन की गोली का वितरण इत्यादि सेवाएं दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर केएस. मण्डावी, सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सी. खाखा, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुरंजन टोप्पो, जिला कार्यक्रम अधिकारी गनपत कुमार नायक सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mitanins will give medicine to 73 thousand children to increase immunity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gXanR5
via

Comments