भानुप्रतापपुर के सरकारी अस्पताल में 6 मेडिकल स्टॉफ को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद व्यापारियों ने बुधवार से तीन दिन तक पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील पाढ़ी ने पहल की थी जिसके लिए सभी व्यापारियों ने अपनी सहमति प्रदान की।
नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठक में सभी ने तय किया कि कोरोना के बढ़ते मामले को रोकने चैन तोड़ने की जरूरत है। व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों ने सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि भानुप्रतापपुर नगर को 29 जुलाई से 72 घंटे के लिए संपूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा। अति आवश्यक सेवा दुध, मेडिकल और पेट्रोल पंप को छुट रहेगी। शेष सभी दुकानें बंद रहेगी। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए समिति बनाकर व्यापारियों को भी जानकारी दी जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने कहा नगर के अस्पताल में जिस प्रकार स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और नगर के लोग अस्तपाल में इलाज आदि के लिए गए है। उससे कुछ लोग उनके सपंर्क में आए होंगे। इसके लिए इसकी चैन तोडऩा जरूरी है। इसके लिए लॉकडाउन जरूरी है । शहर के हित में सभी व्यापारियों ने सहमति दी है तथा स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत पूरा सहयोग करेगी। नगर में पूर्ण लॉकडाउन में सब्जी बाजार भी नहीं लगने दिया जाएगा।
इसकी जानकारी नगरवासियों को दी जा रही है। बैठक में प्रमुख रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश गावड़े, पार्षद पंकज वाधवानी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, निखिल सिंह राठौर सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।
संबलपुर में चार दिन का लॉकडाउन
भानुप्रतापपुर से सटे ग्राम पंचायत संबलपुर में भी बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर गंभीरता से विचार करते हुए मंगलवार को व्यापारियों ने बैठक की और मंगलवार से ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी। यह पूर्ण लॉकडाउन शुक्रवार तक कुल 4 दिन तक रहेगा। सरपंच अनिता रावटे, उपसरपंच गौरव चोपड़ा ने बताया बुधवार को साप्ताहिक बाजार बंद रहेगा इसमें मेडिकल, पेट्रोल पंप, बैक, लैंप्स को छूट दी गई है। कोई भी व्यापारी दुकान खोलता है उसे ग्राम पंचायत के द्वारा 21 सौ रूपये से आर्थिक दंड लिया जायेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BIHMQE
via
Comments
Post a Comment