Skip to main content

7 प्रतिशत अधिक बारिश, 1.13 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी

इस साल जून से ही मानसून जिले में मेहरबान है। अच्छी बारिश के कारण धान की बोनी तथा रोपा की स्थिति अच्छी है। इस साल 1 जून से लेकर अभी तक की जिले में 323.1 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। पिछले साल अभी तक की स्थिति में 302.4 मिमी बारिश हुई थी। यह पिछले साल की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है। इस साल खरीफ फसल में बोनी का लक्ष्य 2 लाख 41 हजार 760 हेक्टेयर है, जिसमें से 1 लाख 13 हजार 914 हेक्टेयर में बोनी हो चुकी है। प्रतिशत में बात करें तो 47.12 प्रतिशत बोनी हो चुकी है।
कुल रकबा में धान फसल बोनी का रकबा 1 लाख 81 हजार हेक्टेयर है। इसमें से 1 लाख 8 हजार 945 हेक्टेयर में बोनी हो चुकी है। बोता पद्घति से धान का रकबा 1 लाख 7 हजार हेक्टेयर है। इसमें से 91 हजार 503 हेक्टेयर में बोता हो चुका है। रोपा पद्घति का रकबा 74 हजार हेक्टेयर है जिसमें से 16 हजार 992 हेक्टेयर में रोपा हो चुका है। धान का बोता 85.52 प्रतिशत तो रोपा कार्य 22.96 प्रतिशत हो चुका है।वहीं मक्का बोनी 11.45 प्रतिशत हो चुकी है। अरहर बोनी 7.62 प्रतिशत हो चुकी है। मूंगफली बोनी 1.73 प्रतिशत हो चुकी है। कोदो कुटकी बोनी 3.14 प्रतिशत हो चुकी है।
साग सब्जी बोनी 19.85 प्रतिशत हो चुकी है। ग्राम नवागांव भावगीर के किसान मनोज साहू, पंडरीपानी के राजू साहू, दसपुर के प्रकाश चंद्र निषाद ने कहा अभी तक अच्छी बारिश से खेती किसानी कार्य तेजी से हो रहा है। कांकेर कृषि उपसंचालक सूरज पंसारी ने कहा इस साल पिछले साल से ज्यादा बारिश हो चुकी है तथा संतुलित बारिश हो रही है। यही कारण है खेती किसानी कार्य तेजी से हो रहा है। धान की बोनी तथा रोपा पिछले साल से ज्यादा हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7 percent more rain, sown in 1.13 lakh hectares


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OaqbU1
via

Comments