कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सरगुजा के नगर निगम अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक 34 सदर रोड में 01, वार्ड 31 सत्तीपारा में 1 और इसी वार्ड में श्रीराम हाॅस्पिटल रोड में 1, वार्ड 9 पटेलपारा में 1, वार्ड 45 कुण्डला सिटी में 2 और वार्ड 40 महामायापारा में 1 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर संक्रमण की रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कन्टेमेंट क्षेत्र में सभी दुकानें और प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहेंगे। वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। लखनपुर में सुमन कॉम्प्लेक्स और काॅलोनी में एक केस की पुष्टि होने पर संक्रमण की रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र में सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eOnDpS
via
Comments
Post a Comment