Skip to main content

दुर्ग जिले में अब 61 की जगह हो जाएंगे 177 संकुल

इस नए शिक्षण सत्र से दुर्ग जिले की शैक्षणिक व्यवस्था में नया बदलाव होने जा रहा है। वर्तमान में जिले 61 संकुल है यह बढ़कर 177 हो जाएंगे। इन संकुलों में प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनाई जा रही है। यह कम्युनिटी ही संकुलों में एकेडेमिक कार्य को संपादित करेगी।
जिस स्कूल में जिस विषय के टीचर नहीं है, वहां कम्युनिटी की तय टीम पढ़ाई करवाएगी। सहायक शिक्षण सामग्री से पढ़ाई और बच्चों की कैरियर काउंसलिंग जैसे काम भी इनके जिम्मे होगा। शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकुलों की संख्या बढ़ाई गई है।

जानिए... किस तरह बनाई जा रही है प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीम
हर 5 से 8 स्कूलों के बीच एक प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनाई जा रही है। कम्युनिटी के लीडर इन स्कूलों के एक प्राचार्य रहेंगे। 10 सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। ये सदस्य इन स्कूलों में पढ़ाने वाले व्याख्याता होंगे। कम्युनिटी में खास बात यह होगी कि हाई व हायर सेकंडरी के हर विषयों के सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट और टीएलएम स्पेशलिस्ट टीचर भी शामिल रहेंगे। जो एकेडेमिक और टीएलएम जैसे गतिविधियों को बेहतर अंजाम दे सके।
इस तीन शैक्षणिक गतिविधियों पर रहेगा कम्युनिटी फोकस

जहां टीचर नहीं वहां इस तरह की होगी पढ़ाई: हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में गणित, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, एकाउंटेंसी, इकॉनामिक्स जैसे विषयों के पढ़ाने वाले टीचरों की कमी है। कम्युनिटी अपने दायरे में आने वाले 5 से 8 स्कूलों में जिस सब्जेक्ट का टीचर नहीं है वहां स्पेशलिस्ट टीचर का पीरियड तय करवाएगी और पढ़ाई का इंतजाम करेगी।

सोशल गतिविधियों की 17 टाॅपिक पर करेंगे कार्य: कम्युनिटी द्वारा स्कूलों में सोशल गतिविधियां भी संचालित करवाई जाएगी। कम्युनिटी को ऐसे 17 टॉपिक तय करने कहा गया है। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों को स्वावलंबी बनाना है। ऐसे टीचर जो अनुपयोगी चीजों से शिक्षण सहायक सामग्री बनाते हैं और उसका उपयोग भविष्य में रोजगारमूलक हो सकता है उसे सिखाएंगे।

कैरियर काउंसलिंग करवाएंगे बच्चों का: सरकारी स्कूलों में नवमी कक्षा से ही कैरियर काउंसलिंग करने की शुरूआत कम्युनिटी द्वारा की जाएगी। कम्युनिटी की जिम्मेदारी रहेगी कि वे डॉक्टर, वकील जैसे लोगों की नि:शुल्क सेवाएं कैरियर काउंसिलिंग करवाने के लिए लें। मसलन वर्तमान में धारा 144 लागू है लेकिन बच्चे इसका मायने पूरी तरह नहीं जानते। वकील इसके बारे में विस्तृत ज्ञान देंगे।

ऑनलाइन ब्योरा भरवा रहे हैं

जिले में इस साल नया संकुल अस्तित्व में आएगा। राज्य ने 177 संकुलों के लिए इतने ही प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनाने के निर्देश दिए है। हम टीचरों को ऑनलाइन फार्म भरवा रहे हैं। प्रवास सिंह बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iYTHKE
via

Comments