जिले में पिछले चार दिन से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 6 नए कोरोना मरीज पाए गए। इसमें अंतागढ़ व बांदे बीएसएफ कैम्प के कुल चार जवानों के अलावा एक सेना का जवान तथा एक डॉक्टर भी शामिल है। बीएसएफ जवानों के लगातार कोरोना संक्रमित होने से अफसरों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान किसी एक जवान से संक्रमित हुए हैं या फिर छुट्टी से घर लौटने के दौरान रास्ते में संक्रमित हुए।
बुधवार 1 जुलाई को आई रिर्पोट में बांदे स्थित बीएसएफ के 104 बटालियन कैंप के दो जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों जवान कुछ दिन पूर्व ही उत्तरप्रदेश के बरेली से छुट्टी से वापस बांदे लौटे थे। इन्हें बांदे के एक स्कूल में क्वारेंटाइन किया गया था। अंतागढ़ में क्वारेंटाइन में रखे गए बीएसएफ की 17वीं बटालियन के जवानों में से दो और जवान बुधवार को कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। उसकी भी रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई है। क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए जवानों के सैंपलिंग का प्रभार अंतागढ़ के चिरायु विभाग में तैनात डाक्टर को दिया गया था। वे लगातार जवानों का सैंपलिंग कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जवानों के संपर्क मेें आने से संक्रमित हो गए।
छुट्टी पर आया सेना का जवान भी संक्रमित
मंगलवार 30 जून को आई रिपोर्ट में जिले के चार लोगों को कारोना पॉजिटिव पाया गया था। एक चारामा के गांव कोटतरा का सेना का जवान भी शामिल है जो 24 जून को छुट्टी में जम्मू कश्मीर से कांकेर आया था। जवान जम्मू से दिल्ली व वहां से रायपुर तक हवाई मार्ग से आया था। इसके बाद वह कोटतरा तक निजी वाहन से आया। यहां आने के बाद उसे क्वारेंटाइन कर दिया गया था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जंगलवार भेजा गया है। बीएसएफ के अन्य जवान छुट्टी से वापस ड्यूटी में आने पर कोरोना संक्रमित हुए हैं।
22 एक्टिव केस में बीएसएफ के 11 जवान
जिले में अब तक कोरोना के कुल 58 मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान स्थिति में 22 एक्टिव मरीज हैं। 36 मरीजों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 22 एक्टिव मरीजों में 11 बीएसएफ तथा एक सेना का जवान शामिल है। इसके अलावा अन्य 10 मरीज शामिल हैं।
बांदे में 108 जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आई
बांदे स्थित बीएसएफ के 104 बटालियन के 120 जवानों का सैंपल लिया गया था। सभी जवानों की रिर्पोट आ चुकी है। इनमें 12 को कोरोना पॉजिटिव व 108 को निगेटिव पाया गया है। इनमें से 9 जवानों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। वे वापस बांदे आकर क्वारेंटाइन में हैं। अंतागढ़ में अंतिम सैंपलिंग कार्य 26 जून को किया गया था। इसमें स्वयं चिकित्सक के अलावा फॉर्मासिस्ट व जवान का भी सैंपल लिया गया था। अंतागढ़ में अब तक सभी जवानों की रिर्पोट आ चुकी है। इनके 70 से अधिक सैंपल में 10 जवानों को करोना पॉजिटिव पाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NOVioi
via
Comments
Post a Comment