सरगुजा जिले में अंबिकापुर के बाहर ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी क्षेत्र से कोरोना के केस सामने आने लगे हैं। इससे खतरा बढ़ते ही जा रहा है। इस बीच मंगलवार को 9 और नए केस सामने आए। इनमें से कुछ पहले कोरोना पॉजीटिव मिले लोग के सीधे संपर्क में आने वाले है तो कुछ का संपर्क का केंद्र पता नहीं चल रहा जो परेशानी का कारण है।
जो नए केस मिले हैं उनमें गोधनपुर से 2, आरटीओ आफिस इलाका से 3 व नवागढ़ से 1 केस शामिल है। इसी प्रकार उदयपुर ब्लाॅक के ग्राम खम्हरिया से एक, दरिमा में एक व ग्राम लिबरा से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। रोज नए केस सामने आने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्थिति यह है कि 2 जुलाई से लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। इससे जिले में अब तक पाॅजिटिव केस की संख्या 185 पहुंच गई है। हालांकि अब संक्रमण पर काबू पाने बुधवार से संपूर्ण लाॅकडाउन लागू किया गया। इससे उम्मीद की जा रही है कि कोरोना का चेन ब्रेक करने में सफलता मिलेगी। शहर में सामुदायिक संक्रमण के हालात बन गए हैं।
अब तक 67 सौ से अधिक लोगों की हो चुकी है जांच: कोरोना की जांच में भी अब तेजी आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज डेढ़ सौ से दो सौ सैंपल लिए जा रहे हैं और उनकी जांच कराई जा रही है। अभी तक जिले में 6737 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
स्वास्थ्यकर्मी का बेटा मिला कोरोना संक्रमित
उदयपुर| उदयपुर जनपद पंचायत के ग्राम खमरिया में रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। उसकी मां स्वास्थ्यकर्मी है। कोरोना पॉजिटिव युवक का किसी भी तरह का ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। युवक घर पर ही रहता था। कोरोना पॉजिटिव युवक ग्राम खम्हरिया तथा देवगढ़ मंदिर घूमने गया था। युवक का तीन चार दिन पहले ग्राम झिरमीटी में सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम खम्हरिया पहुंची तथा युवक को एम्बुलेंस से कोविड हॉस्पिटल अम्बिकापुर ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खम्हरिया में परिजनों सहित प्राथमिक सम्पर्क में आए 21 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। प्राथमिक संपर्क में आए लोगों को होम आइसोलेट किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30AeX11
via
Comments
Post a Comment