सरगुजा में सोमवार देर शाम को 2 और सूरजपुर में मंगलवार को 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
बता दें कि सरगुजा में सीतापुर क्वारेंटाइन सेंटर का एक युवक है जो दिल्ली से कुछ दिन पहले लौटा था। जबकि दूसरा एक दवा व्यापारी है जो संभाग से कहीं बाहर गया ही नहीं। वह कहां और कैसे संक्रमित हुआ पता नहीं चला है। चिंताजनक बात यह है कि व्यवसायी ने जून में बलरामपुर व सूरजपुर में कई जगह कारोबार को लेकर टूर किया। इस दौरान डाॅक्टर्स व व्यापारियों से मिला। उसने अंबिकापुर में एक प्राइवेट क्लीनिक में यूरिन इंफेक्शन की शिकायत एक इलाज व दूसरे में जांच कराई। सर्दी खांसी व बुखार होने से उसने खुद अपनी कोरोना जांच कराई तो पता चला कि वह पाॅजिटिव है। दोनों को रात में ही मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यवसायी की दूसरे प्रदेश से आने-जाने की कोई हिस्ट्री नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
सूरजपुर में मिले 6 संक्रमित भोपाल से शादी से लौटे थे
बताया जा रहा है कि सूरजपुर में मिले 6 मरीज भोपाल में शादी में शामिल होकर एक जुलाई को बिश्रामपुर लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। 3 मरीजों को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है और 3 कोरोना मरीजों को सूरजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जिले में अब तक 24 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। जो सभी स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZMoWQv
via
Comments
Post a Comment