Skip to main content

लगातार दूसरे दिन भी बारिश, 5 डिग्री गिरा तापमान

शहर में शुक्रवार को शुरू हुई बारिश दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। शुक्रवार को जहां देर शाम मूसलाधार बारिश शुरू हुई, वहीं करीब 3 घंटों तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके बाद शनिवार को भी सुबह से ही बारिश शुरू हुई, जो दोपहर तक होती रही। इसके बाद मौसम खुशनुमा हो गया।
इस दौरान बीते 24 घंटों में बस्तर जिले में 22.9 मिली बारिश दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा बारिश बकावंड ब्लॉक में हुई, जहां 54.7 मिली वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि जगदलपुर ब्लॉक में 47.9 मिली बारिश हुई। बताया जाता है कि एक साथ बने तीन सिस्टम से मिलकर बना बड़ा सिस्टम इतना तगड़ा बन गया कि झड़ी लगी रही। दोपहर बाद से बारिश तो थम गई, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री पर रहा, वही शनिवार को उतरकर 28 डिग्री पर आ गया। जबकि हवा में नमी का प्रतिशत 86 तक पहुंच गया है।
दो चक्रवात और मानसून द्रोणिका का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा, इसलिए बारिश
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तट, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और दक्षिण ओडिशा के ऊपर 7.6 किमी की ऊंचाई तथा पूर्व उत्तरप्रदेश और आस-पास के इलाकों में 3.1 किमी की ऊंचाई पर बने चक्रवाती घेरों के अलावा अनूपगढ़, सीकर, ग्वालियर, सीधी, रांची, जमशेदपुर, हल्दिया और इसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी मानसून द्रोणिका का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच रहा है। इसके चलते अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

पिछले साल की अपेक्षा इस साल अब तक 37 मिली बारिश ज्यादा
शनिवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसे ही न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 1 डिग्री की गिरावट के साथ 22.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। बीते 24 घंटों में बस्तर जिले में 22.9 मिली बारिश और मानसून की दस्तक से लेकर अब तक 272.8 मिली बारिश दर्ज की जा चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rain for the second consecutive day, temperature dropped by 5 degrees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AuqZQy
via

Comments