केशकाल घाट के मोड़ नंबर 4 पर शनिवार सुबह 5 बजे रायपुर जा रहे ट्रेलर में लोड मिक्चर मशीन फिसलकर सड़क पर गिर गई। जिससे घाट पर 5 घंटे तक दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इससे पहले 11 जनवरी 2020 को जाम लगा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची। क्रेन से ट्रेलर व मिक्चर मशीन को किनारे कर आवागमन शुरू किया गया। थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि अनलॉक-2 के बाद से गाड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में मोड़ पर धीमी रफ्तार में मोड़ना चाहिए।
बाईपास जल्द पूरा कराने सीएम को पत्र
विधायक संतराम ने बताया कि घाट में लगातार जाम को देखते हुए एनएच के अधिकारियों से बात की गई है। बेड़मा से केशकाल गोल्डी ढाबा तक कार्य पूर्ण होने के बाद बाईपास मार्ग को शुरू किया जाएगा। इस काम को पूरा कराने के लिए सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है यह काम जल्द शुरू कर पूरा किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iWAdGu
via
Comments
Post a Comment