Skip to main content

5 हजार फीट ऊपर मांझिनगढ़ में बनेगा पर्यटन केंद्र, यहां से दिखता है कांकेर

फूलों की घाटी बस्तर के प्रवेश द्वार के ऊपर समुद्री तल से 2250 फीट ऊंचा पहाड़ों में बसा वन विभाग के टाटामारी के दृश्य तो आपने देखे होंगे लेकिन ऐसा ही एक मंजर और लोगों की पहुंच से दूर है। केशकाल के बड़ेराजपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत खल्लारी से 8 किलोमीटर ऊपर की ओर पहाड़ों में बसा मांझिनगढ़ जो कि समुद्री तल से 5000 फीट ऊपर पहाड़ों में बसा है। यहां से खड़े होकर कांकेर, सरोना और दुधावा बांध भी देखा जा सकता है। लोग यहां तक पहुंच सकें इसलिए 5 साल पहले बनाया गया रास्ता खस्ताहाल हो गया है। भादो महीने में केशकाल के भंगाराम जात्रा के दिन ही इस स्थान पर भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

कलेक्टर पहुंचे, पर्यटन के लिए योजना बनेगी
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने खालेमुरवेंड में लिंगोधारा पर्यटन स्थल, बांध और मांझिनगढ़ का सौंदर्यीकरण करने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया व सभी को जल्द से जल्द प्रोजेक्ट तैयार करने निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने यहां पर्यटन सुविधा के साथ साथ बहुआयामी गतिविधियां जैसे सांस्कृतिक क्रियाकलाप, साहसिक खेलकूद, पक्षी अभ्यारण, नौकायन, देसी स्वल्पाहार आदि केन्द्र प्रारंभ करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा यहां आसपास टाटामारी, पंचवटी, गोबराहीन (गढ़धनोरा), मांझीनगढ़ जैसे पर्यटन स्थल भी जुड़े हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A tourism center to be built in Manjhingarh, 5 thousand feet above, Kanker is seen from here


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dXAmWM
via

Comments