Skip to main content

जिले में 579.5 मिमी बारिश, 5 दिन कम होने के आसार, खेतों में कीट प्रकोप की आशंका

दंतेवाड़ा जिले में इस बार मानसून में 50 दिन में 579.5 मिमी औसत बारिश हुई है। इस बीच खेती किसानी का काम चल रहा है। कहीं बीज का छिड़काव हो गया है तो कहीं रोपा लग रहा है। अब 26 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है। ऐसी स्थिति में सूखे खेतों में कटुआ इल्ली के प्रकोप के होने की आशंका बढ़ गई है।
इस प्रकोप से फसल को सुरक्षित रखने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके लिए विशेष तौर पर सलाह दी गई है कि खेतों में निगरानी बराबर रखें। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नारायण साहू ने कहा कि बदल रहे मौसम के हिसाब से फसल को सुरक्षित रखने लगातार एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। बारिश कम होने पर खेत सूखने लगेंगे, इल्ली का प्रकोप होगा। मौसम वैज्ञानिक अनिल ठाकुर ने कहा कि 26 जुलाई तक ज़िले में हल्की बारिश होगी।
जानिए, 26 जुलाई तक दंतेवाड़ा में ऐसा रहेगा मौसम

  • जिले में 12-19 मिमी हल्की वर्षा की संभावना है।
  • हवा में नमी 97/80% रहने के साथ आसमान में पूरी तरह बादल छाए रहेंगे।
  • हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 5-6 किमी/घंटे की गति से चलने की संभावना है।
  • अधिकतम तापमान- 30-31 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस।

किसानों को ये सलाह

  • खेती-किसानी के काम में भी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग करते रहें।
  • वर्षा की मात्रा कम होने से रोपा में बाधा आ सकती है, वर्षा आने पर वर्षा जल खेत में रोककर रखें।
  • रोपा लगाते समय ध्यान रखें कि पौधो के बीच में पर्याप्त अंतरण रखें, प्रत्येक तीन मीटर के बाद 30 सेमी की पट्टी निरीक्षण पथ के रूप में छोड़ें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
579.5 mm of rain in the district, 5 days less expected, pest infestation in fields


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fT9J6X
via

Comments