Skip to main content

दो भाई और रूस से लौटा युवक निकला काेरोना पॉजिटिव, जिले में अब 53 मरीज

अंबिकापुर में कोरोना के तीन नए केस सामने आए हैं। इसके बारे में मंगलवार की देर रात पता चला जब तीनों की रिपोर्ट आई। जिले में अब कोरोना के 53 मरीज हो गए हैं। पीड़ितों में दो वर्षीय व 9 वर्षीय दो सगे भाई हैं, जबकि एक 21 वर्षीय युवक है। बाहर से लौटने के बाद तीनों आकाशवाणी चौक स्थित शहर के एक ही होटल में क्वारेंटाइन थे। दोनों सगे भाइयों की मां पहले पॉजिटिव पाई गई थी और वह अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज के कोविड उपचार केंद्र में भर्ती थी, लेकिन दोनों बेटों के भी संक्रमित होने से अब मां व दोनों बेटों को स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर एम्स में भर्ती करा दिया है। युवक को अंबिकापुर में ही भर्ती किया गया है। युवक रूस से 26 जून को अंबिकापुर लौटा था।

जांच के लिए पिता का दोबारा लिया जाएगा सैंपल
मां पहले से कोरोना संक्रमित होने के कारण पिता के साथ दोनों भाई होटल में क्वारेंटाइन थे। दोनों बेटों की रिपोर्ट भी पाजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग अब पिता का दोबारा आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगा।

जांच के लिए भेजे गए 224 सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग
स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर से रोज सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक 3328 लोगों का सैंपल लेकर भेजा जा चुका है। इसमें 224 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gcU2qU
via

Comments