नगरनार पुलिस को बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ने में सफलता मिली है। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांजा से भरा एक ट्रक व चालक को पकड़ा। इसमें करीब पचास लाख रुपए का एक हजार किलो गांजा अलग-अलग पैकेट में भरा हुआ जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह गांजा ओडिशा से बस्तर से सूरजपुर होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इसे पकड़ लिया।
नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रक में गांजा भरकर ओडिशा बार्डर पार करने वाले हैं। इसके बाद एक टीम को जांच के लिए लगाया था। इसी दौरान एक ट्रक की तलाशी ली गई तो अलग-अलग पैकेटों में भरा गांजा मिला। जब्त गांजा का वजन करीब एक हजार किलो है और इसका बाजार मूल्य पचास लाख रुपए है।
ट्रक में गांजा भरकर ले जाने वाले ट्रक ड्राइवर मोहम्मद इरसाद शेख है और वह मूलत: बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। हाल में वह सूरजपुर में रह रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इस साल 3 करोड़ से ज्यादा का गांजा पकड़ा गया
इस साल गांजा के मामले में पुलिस को सफलता ही मिली है। अभी तक पुलिस करीब तीन करोड़ पचास लाख रुपए से ज्यादा का गांजा पकड़ चुका है और एनडीपीएस एक्ट के 45 मामले बना चुकी है। इसके अलावा गांजा तस्करी के लिए उपयोग की जाने वाली गाड़ियां जब्त की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33bk1vV
via
Comments
Post a Comment