पश्चिम वन मंडल भानुप्रतापपुर अंतर्गत शनिवार को डीएफओ आरसी मेश्राम, रेंजर दिनेश तिवारी एवं वन विभाग का पूरा अमला मेंड्रा इलाके के जंगलों में सीड बॉल का छिड़काव कर विभिन्न प्रजाति के पौधों रोपे। वहीं मेंड्रा के किसानों को सब्जी बीज बांटकर उसे अपने घर बाड़ी में लगाकर आत्मनिर्भर बनने प्रेरित भी किया। मेंड्रा गांव में सब्जी बीज वितरण एवं सीड छिड़काव महा अभियान के तहत डीएफओ आरसी मेश्राम अपने अमले के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को सब्जी बीज बांटा। इसके बाद जंगलों में सीड बॉल का छिड़काव कर नीम, साजा, महुआ, करंजी, बांस सहित विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधों की बुआई की गई। इस दौरान जनपद सदस्य सियाराम पुडो सहित वन अमला शामिल था। डीएफओ मेश्राम ने बताया इस वर्ष भानुप्रतापपुर पश्चिम डिविजन में कापसी, कोयलीबेड़ा, बांदे पूर्व, पश्चिम परिक्षेत्र में 50 हजार सीड बाल का छिड़काव कर बुआई की जा रही है। इसके चलते तेजी से घट रहे जंगलों के अनुपात को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस तरह तैयार होता है सीड बॉल : सीड बॉल मिट्टी और खाद को मिलाकर बनाया जाता है। इसके अंदर विभिन्न प्रजाति का एक बीज भर दिया जाता है, चूंकि उर्वरक और मिट्टी से बने बाल नुमा गोले में रख दिया जाता है। इसमें नमी के चलते बीज में धीरे धीरे अंकुरण हो जाता है, जो बाद में पौधा बन जाता है। इसे बरसात के दिनों में में जंगलों में छिड़क दिया जाता है, जो उजड़ चुके जंगल को हरा-भरा और घना कर देता है। 50 हजार सीड बॉल में इस बार वन क्षेत्र के अंदर 20 हजार सीड बॉल और 30 हजार वन क्षेत्र के बाहर लगाए जा रहे हैं।
वहीं फलदार बीज वन क्षेत्र के अंदर 320 किलो तथा वन क्षेत्र के बाहर 680 किलो बीज का वितरण किया गया है। वन क्षेत्र के अंतर्गत गांवों में 80 किलो तथा वन क्षेत्र के बाहर 120 किलो सब्जी बीज लगाया जा रहा है।
बांस के पौधे पर किया प्रयोग हुआ था सफल
मेंड्रा के जंगलों में पिछले साल सीड बाल में बांस के पौधों की बोआई की गई थी। यह पूरी तरह सफल रहें। सीड बॉल छिड़काव और बीज वितरण कार्यक्रम में रेंजर दिनेश तिवारी, जनपद सदस्य सियाराम पुडो, डिप्टी रेंजर अरविंद वाल्डे, सुखराम चुरगैया, हेमंत कुमार पुजारी, कमल देव सलाम, विनोद कुमार हिडको ने जंगल में घूम-घूम कर सीड बाल का छिड़काव कर पौधों की बुआई की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Oi7lus
via
Comments
Post a Comment