Skip to main content

चिरमिरी को ग्रीन सिटी बनाने दो घंटे में रोपे 500 पौधे

शहर को हरा-भरा और पर्यावरण की दृष्टि से सुंदर बनाने के लिए ग्रीन सिटी के संकल्प के साथ नगर निगम ने शनिवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण किया। शहर में दो घंटे में पांच सौ पौधे लगाए गए।
पुराना गोदरीपारा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, आयुक्त सुमन राज, एमआईसी सदस्य व वार्ड पार्षद ने ऑफिसर काॅॅलोनी के पास खाली जमीन पर पौधे लगाए। पौधे रोपने के बाद सभी ने उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

महापौर कंचन जायसवाल ने कहा की पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी को उठानी होगी इसलिए जरूरी है कि चिरमिरी में रहने वाले समस्त परिवार एक-एक पौधे लगाकर उसे सुरक्षा प्रदान करें। निगम आयुक्त सुमन राज ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं लेकिन फिर भी हम अनावश्यक ही पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। यदि हम अब भी नहीं चेते हैं तो अब इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रयास शुरू कर देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस लॉकडाउन में प्रकृति में आए बदलाव से हमें सीख लेने की जरूरत है। सभापति गायत्री बिरहा ने बताया कि नगर निगम ने इस कार्यक्रम के साथ शहर में वृहद रूप से पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। इसमें नगर के सभी लोगों को सहभागी बनना है। कार्यक्रम के दौरान एमआईसी पार्षद फिरोजा बेगम, हेमलता मुखर्जी, रज्जाक खान, ओम प्रकाश कश्यप, शिवांश जैन, संदीप सोनवानी, राहुल पटेल, राजा मुखर्जी आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
500 plants planted in two hours to make Chirmiri a green city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32G0nrH
via

Comments