Skip to main content

चारामा में मोबाइल से सट्‌टा एक माह में आए 5 मामले

नगर में इन दिनों सट्टा तेजी से चल रहा है। पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के बाद जून माह में सट्टा के 5 मामले सामने आए। इसमें 8 जून को चारामा के मुकेश साहू जो चारभाटा के मुर्गी फार्म के सामने सट्टा पट्टा लिखते पकड़ा गया। 15 जून को धरम सोनकर बाजारपारा में अपने घर के सामने सटटा पटटी लिखते पकड़ा गया। इसी तरह ग्राम गोलकुम्हडा में 16 जून को विजय यादव को घर के सामने सटटा पट्टी लिखते पकड़ा गया।
22 जून को लक्ष्मण राव साहू चारामा बस स्टैंड के पास सटटा पटटा सहित 2000 रुपए नगद के साथ पकड़ा गया। 27 जून को शराब दुकान जाने के रास्ते पर दरगाहन के मन्नु देवांगन को सट्टा पट्टी लिखते पुलिस पकड़ा गया। इस तरह पुलिस ने 5 मामलों में 12 हजार से अधिक राशि नगद जब्त की। लाकडाउन के कारण कोर्ट में चालान पेश नहीं हुआ है। कोर्ट से आदेश के बाद चालान पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी डीएस देहारी ने बताया 3 माह के लाकडाउन के बाद आम लोगों के पास खाने-पीने के लाले पड़े हुए हंै। वही खाईवाल आम लोगों को लालच देकर सट्टे खेलने के लिए मजबूर कर रहे। चारामा नगर के भाटापारा, बिजलीपारा, बस स्टैंड, बाजार पारा, नाकापारा, सदर बाजार, ग्राम लखनपुरी, हाराडुला, जेपरा ,कोरतरा मे सटटे का खेले जाने कर खबर मिल रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YRrAp2
via

Comments