Skip to main content

5 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 15 जुलाई से शुरू होंगी ऑनलाइन क्लासेस, 10 से होगा टीचर्स का इंटरव्यू

जिले के पांच सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 15 जुलाई से ऑनलाइन क्लासेस शुरू होंगे। जिला शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। 10 जुलाई से बच्चों के दाखिले के लिए लाटरी निकली जाएगी। इसी दिन से इन स्कूलों के लिए टीचरों की भर्ती के लिए इंटरव्यू भी लेना शुरू होगा। प्रदेश सरकार द्वारा इस नए शैक्षणिक सत्र से दुर्ग जिले सहित प्रदेशभर में 40 इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किए जा रहे हैं। दुर्ग जिले में पांच नए इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

10 को निकलेगी बच्चों की लाटरी
सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में दाखिले के लिए 10 जुलाई को लाटरी निकाली जाएगी। लाटरी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जो पालक अपने बच्चों को दाखिले के लिए फार्म दाखिल किया है वे उस स्कूल में मौजूद रहेंगे। पालकों की उपस्थिति में लाटरी निकलेगी। जिन स्कूलों में आवेदन ज्यादा हैं वहां दूसरे व तीसरे दिन भी लाटरी की प्रकिया चलेगी।

इस तरह चलेगी ऑनलाइन क्लासेस
दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 जुलाई से बच्चों की क्लासेस ऑन लाइन लगाई जाएगी। दाखिले के बाद बच्चों या उनके पालकों के वाट्सअप नंबर लिए जाएंगे। पहली से लेकर बारहवीं तक अलग-अलग क्लास का वाट्सएप ग्रुप स्कूलवार तैयार किया जाएगा और इसमें शिक्षक भी जुड़ेंगे। इसके हिसाब से 40 मिनट का एक पीरियड लेंगे।

शासन ने जारी किया स्कूलों का सेटअप
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने पांचों सरकारी इंग्लिश मीडियम का सेटअप जारी कर दिया। शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल सेक्टर 6 में 25 टीचर होंगे। बालाजी नगर खुर्सीपार के लिए 14 टीचर, जनता स्कूल भिलाई तीन के लिए 18 टीचर, उच्चतर माध्यमिक शाला कुम्हारी के लिए 24 टीचर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जंजगिरी में 25 टीचर होंगे।

टीचरों की संविदा भर्ती 10 जुलाई से ही होगी
इंग्लिश मीडियम स्कूलों का संचालन कलेक्टर द्वारा गठित कमेटी करेगी। पांच प्राचार्य और 55 व्याख्याताओं की प्रतिनियुक्ति शिक्षा विभाग से यहां कर ली गई है। बाकी 53 पदों पर संविदा भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 3520 आवेदन आए हैं। आवेदनों की छंटनी और डाटा एंट्री का काम पूरा कर लिया गया है। 10 से इन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

15 से शुरू होंगे ऑनलाइन क्लास
"सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 10 जुलाई को बच्चों का प्रवेश लाॅटरी सिस्टम से देना शुरू करेंगे। इसी दिन संविदा टीचरों की भर्ती करने इंटरव्यू काल किया जाएगा। आवेदनों को स्क्रूटनी कर लिए हैं। 15 जुलाई से ऑनलाइन क्लास शुरू कर रहे हैं। हमारी तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।"
-प्रवास सिंह बघेल, डीईओ, दुर्ग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YXEfqg
via

Comments