Skip to main content

राखी व बकरीद की खरीदारी करने आज और कल सिर्फ 4 घंटे खुलेंगी किराना की दुकानें

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लॉकडाउन 6 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 22 जुलाई से लाॅकडाउन लगा है जो 29 जुलाई को खत्म हो रहा था। स्थिति को देखते हुए छह अगस्त के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। पहले की तरह सब्जी, दूध जैसी जरूरी सेवाओं वाली दुकानें सुबह छह बजे से दस बजे तक खुलेंगी।
राखी व बकरीद के त्योहार को देखते हुए 29 व 30 जुलाई को किराने के अलावा, खाद, बीज की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई। किराने की दुकानों से राखी व त्योहार में उपयोग आने वाला सामान लोग खरीद सकेंगे, लेकिन इसके लिए सुबह छह बजे से 10 बजे तक केवल चार घंटे की छूट दी गई है। अंबिकापुर में बुधवार को एक बैंक कर्मी सहित 5 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें महामायापारा निवासी एक महिला, दर्रीपारा निवासी एक व्यक्ति, जुड़ापीपल निवासी एक बच्ची सहित बिहार से लौटी एक महिला शामिल है। बता दें जिले में अब संक्रमितों की संख्या 213 पहुंच गई है।

12 सौ लोगों पर 3 लाख जुर्माना, 53 पर केस
शहर में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए इस बार अधिक सख्ती बरती जा रही है। 22 जुलाई की रात 12 बजे से लॉकडाउन लगा है और 28 जुलाई तक शहर में 12 सौ से अधिक लोगों पर 3 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। वहीं 53 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मास्क नहीं लगाने और बिना काम के लॉकडाउन में सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है।

लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो कार्रवाई
कलेक्टर संजीव झा ने लॉकडाउन को छह अगस्त तक बढ़ाते हुए इसका पालन कराने को कहा है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहले की तरह अनिवार्य रहेगा। इसका पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। निगरानी के लिए पुलिस, प्रशासन व निगम की 17 टीमें लगाई गई हैं।

2 सौ राखी दुकानें हर साल अंबिकापुर में लगती रही हैं
राखी के त्योहार के लिए 29 व 30 को केवल किराने की दुकानें खुलेंगी। सुबह छह बजे से दस बजे तक लोग यहां सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कर राखी ले सकेंगे। वहीं ऑनलाइन मिठाई मंगा सकते हैं। होटल नहीं खुलेंगे। वहीं राखी की शहर में अलग से दुकानें नहीं लगेंगी। करीब दो सौ दुकानें शहर में हर साल राखी की लगती थीं। इस बार भी दुकानें लगने ही वाली थी कि लॉकडाउन लग गया।

सूरजपुर में प्रशासन की अपील का असर, घरों में रहे लोग
सूरजपुर| चार दिन के लाॅकडाउन के पहले दिन सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। 28 से 31 तक जिले के नगरीय क्षेत्रों में लाॅकडाउन किया गया है। इसे लेकर प्रशासन ने कल समूचे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से कोरोना चैन को तोड़ने के लिए घरों में रहने की अपील की थी। प्रशासन के इस अपील व चेतावनी का असर यह रहा कि लाॅकडाउन के पहले दिन सड़कों पर विरानी छाई रही। इक्का दुक्का लोग ही आवाजाही करते दिखे।

व्यापारियों ने त्योहारों पर लॉकडाउन में राहत देने प्रशासन से की मांग
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ाने के निर्णय पर व्यापारियों ने प्रशासन से बकरीद और रक्षा बंधन त्योहार पर लॉकडाउन में राहत देने की मांग की है। एसडीएम को दिए आवेदन में कैट के सरगुजा अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने कहा कि त्योहार के लिए आवश्यक सामान का भंडारण दुकानदारों ने किया है। राखी का स्टाक छोटे व्यापारियों के पास है। वे पूरे वर्ष की रोजी रोटी इस तरह के त्योहारों में दुकान लगाकर जुटाते हैं। उन्हें दुकान संचालन की अनुमति नहीं मिली तो रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी। कनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने मांग की है कि दुकानों को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खोलने की अनुमति मिले। 31 जुलाई से 3 अगस्त को शाम 6 बजे तक सभी दुकानों के संचालन की अनुमति मिले। रक्षाबंधन के दिन कहीं भी आने-जाने की अनुमति मिले। मिठाई की दुकानें 31 से 3 अगस्त तक खोलने की अनुमति मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grocery shops will open only 4 hours today and tomorrow to purchase Rakhi and Bakrid


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39FbLFt
via

Comments