जोड़ानाला से जगरगुंडा तक करीब साढ़े 11 किमी सड़क निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी विभाग डेढ़ साल बाद भी शुरू नहीं करा पाया। दंतेवाड़ा से 60 किलोमीटर दूर अरनपुर-काेंडासावली हाेकर जोड़ानाला तक के रास्ते को नक्सलियों ने 200 से ज्यादा जगह काटकर रख दिया है।
जवानों के सामने चुनौती
{कच्ची सड़क को नक्सलियों ने 200 जगह काटकर रखी है।
{स्पाइक होल्स {नक्सल एंबुश {आईईडी
ये सभी बड़ी चुनौती जवानों के लिए इस इलाके में है। अब तक बनी सड़क से 150 से ज़्यादा आईईडी मिल चुके हैं।
इधर ईई ने कहा- सुरक्षा मिलते ही काम शुरू करेंगे
पीडब्ल्यूडी के ईई जोसफ थामस ने बताया कि 4 किलोमीटर सड़क के लिए टेंडर हो गया है। कार्यक्षेत्र सुकमा में है, जिसके चलते वहां के पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की गई है। सुरक्षा मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hzyd5Q
via
Comments
Post a Comment