Skip to main content

कोरोना के 4 और केस मिले, चारों अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूर

मंगलवार को जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मिले। चारों पॉजिटिव क्वारेंटाइन सेंटरों में रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। इनमें से तीन भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भानबेड़ा के पास ग्राम बुदेली क्वारेंटाईन सेंटर में थे जबकि चौथा पॉजिटिव अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम नेलसाड़ के क्वारेंटाइन सेंटर में था।
भानबेड़ा के ग्राम बुदेली क्वारेंटाइन सेंटर में रहने वाले मजदूर कर्नाटक से लौटे थे जिनका स्वाब सैंपल लिया गया था जो मंगलवार को पॉजिटिव आया। अंतागढ़ के नेलसाड़ में पजिटिव मिला मजदूर भी बाहर से लौटा था। इन चार मजदूरों के साथ जिले में 150 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। फिलहाल जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 61 है। पिछले 15 दिनों से जिले में लगातार बीएसएफ जवानों के पॉजिटिव मिलने का सिलसिला चल रहा था लेकिन मंगलवार बीएसएफ कैम्पों के लिए राहत भरा रहा। अब तक सर्वाधिक 72 कोरोना मरीज अंतागढ़ तहसील में पाए गए हैं। वहीं पखांजूर में 25, दुर्गूकोंदल में 23, कांकेर में 11, भानुप्रतापपुर में 12, नरहरपुर में 4, चा रामा में 3 इस प्रकार जिले में अब तक कुल 150 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hp1csK
via

Comments