Skip to main content

दोरनापाल में क्वारेंटाइन 4 जवान पॉजिटिव मिले

मेकॉज से शनिवार को जिला अस्पताल को भेजी गई आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट में 4 जवानों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये सभी जवान सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के हैं जो दोरनापाल के पोटाकेबिन में क्वारेंटाइन थे। चारों जवान छुट्‌टी से 6 व 8 जुलाई को लौटे थे। ये जवान हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल और ओडिशा के हैं। 13 जुलाई को जवानों का स्वाब सैंपल मेकॉज भेजा गया था।
शनिवार सुबह मेकॉज से मिली आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। इलाज के लिए जवानों को मेकॉज भेज दिया गया है। संक्रमित जवानों के सीधे संपर्क में आए 28 जवानों को 74 बटालियन के जी कंपनी में आइसोलेट कर उनका स्वाब सैॅपल लिया गया। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमिताें मरीजाें की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 22 है। जिनका मेकॉज में इलाज चल रहा है। 7 मरीज स्वस्थ्य होकर लौट आए हैं। इधर पड़ोसी जिले मलकानगिरी में 8 नए केस के साथ 274 मरीज हो गए है।

मेकॉज में 513 स्वाब सैंपल की जांच पेंडिंग
जिले में अब तक मिले कोविड-19 के 29 मरीजों में सिर्फ एक प्रवासी मजदूर को छोड़कर 28 सीआरपीएफ के वे जवान हैं जो छुट्‌टी से लौटने के बाद क्वारेंटाइन सेंटर में थे। डीपीएम रोहित वर्मा ने बताया कि दोरनापाल व इंजरम में क्वारेंटाइन सीआरपीएफ के 18 जवानों की रिपोर्ट 14 जुलाई को पॉजिटिव आने के बाद जवानों के सीधे संपर्क में आए कुल 150 जवानों का स्वाब सैंपल कोरोना जांच के लिए मेकॉज भेजा गया है। शनिवार शाम तक रिपोर्ट नहीं आई थी। सभी जवानों को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। डीपीएम ने बताया कि जिले से अब तक 3500 स्वाब सैंपल मेकाॅज भेजे गए हैं। 2987 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 513 स्वाब सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 14 जुलाई को पॉजिटिव मिले जवानों के सीधे संपर्क में आए 150 जवानों की रिपोर्ट भी इनमें शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CpOtHy
via

Comments