मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन इलाके के तालाबों की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। राज्य सरकार पाटन क्षेत्र के गांवों में स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण करने जा रही है। ऐसे 10 तालाबों का चिन्हांकन किया गया है, जहां सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अद्योसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से वित्तीय वर्ष-2020-21 में तालाबों में सौंदर्यीकरण कार्य की मंजूरी दी गई है।
एक तालाब पर 28.50 लाख रुपए से लेकर 49.80 लाख रुपए तक खर्च किए जाएंगे। तालाब संरक्षण की दिशा में सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। साथ ही शहर की तरह गांवों के तालाबों को भी संवारा जाएगा। इन तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की थी। जिसके बाद मंजूरी मिली है। यह कार्य अब जल्द शुरू करने की तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है।
खुड़मुड़ी तालाब के लिए सबसे ज्यादा फंड मिला
गांव राशि (लाख में)
जामगांव 49.70
देवादा 28.50
पताेरा 49.78
खम्हरिया 46.99
सांकरा 49.72
बेलौदी 47.25
फुंडा 31.56
कौही 49.51
खुड़मुड़ी 49.88
तेलीगुंडरा 49.80
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CcY047
via
Comments
Post a Comment