Skip to main content

बगैर मास्क निकले 45 लोगों से 4500 वसूले

बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए शनिवार को अंतागढ़ तहसीलदार, नायब तहसीलदार ने नगर पंचायत के कर्मचारियों व पुलिस ने गोल्डन चौक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं मुख्य सड़क पर आने जाने वाले लोगों को मास्क पहनने की हिदायत देते हुए सौ-सौ रुपए (4500 रुपए) का चालान काटा।
प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर प्रभारी तहसीलदार अंतागढ उत्तम पंचारी ने बताया छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सभी नागरिकों को मास्क पहनकर रहने पूर्व में आदेश जारी किया गया है। इसके बाद भी अधिकांश नागरिकों द्वारा घर से निकलने के बाद मुंह में मास्क नहीं पहना जा रहा है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए मास्क पहनकर एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सूचना दी जा रही है। इसके बाद भी ना व्यापारी मास्क पहन रहे हैं और ना ही वाहन चालक इसलिए आज से व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं चौक-चौराहों पर बगैर मास्क पहने नागरिकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।
नायब तहसीलदार अखिलेश धु्रव ने बताया अंतागढ में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए शासन के आदेश का पालन करते हुए बगैर मास्क पहनकर रहने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। जरूरत पड़ने पर सख्त कार्यवाही करने पर भी विचार किया जा रहा है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अधिकांश व्यापारी बगैर मास्क पहनकर ग्राहकों से सामग्री क्रय-विक्रय कर रहे हैं, जिन पर बडी कार्यवाही की जा सकती है। इस दौरान बिना मास्क बनने वाले 45 लोगों से 100 रुपए वसूला किया। इस राशि शासकीय कोष में जमा किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4500 recovered from 45 people without masks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CIpgYF
via

Comments