Skip to main content

44 ग्राम पंचायतों के 165 लोगों को पट्टे को लेकर दिया प्रशिक्षण

वन अधिकार अधिनियम 2006 अंतर्गत वन अधिकार पट्टा को लेकर अनुविभाग स्तर पर जनपद पंचायत में प्रशिक्षण दिया गया। जनपद सीईओ के एल फाफा ने बताया ब्लॉक के 44 ग्राम पंचायतों के 165 वनाधिकार समिति के अध्यक्षों, सचिव एवं संबंधित क्षेत्र के पटवारी, वनरक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में वन अधिकार समिति द्वारा ग्राम सभा के माध्यम से आयोजित कर सामुदायिक पटटा, वन भूमि पट्टा एवं अन्य कार्यों के लिए समिति द्वारा अनुमोदित एवं ग्रामसभा के माध्यम से देने के प्रावधान के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स नायब तहसीलदार आशीष देवहारी द्वारा जानकारी दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
165 people of 44 gram panchayats trained on lease


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38BxkWV
via

Comments