Skip to main content

एनएच 43 के गड्‌ढों को भरने का काम शुरू

कलेक्टर के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने एनएच 43 के सड़कों में बने गड्‌ढे को भरने काम शुरू कर दिया है। इससे आवागमन लगातार संचालित रहे और गाड़ियों को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ संतोष दिवाकर ने बताया कि बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए एनएच. के निर्माण के दौरान बने गढ्ढो को ठेकेदार को निर्देशित कर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत पत्थलगांव कुनकुरी, लोरो एवं अन्य स्थान जहां गड्‌ढे बन गए हैं। उनकी मरम्मत की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work to fill the pits of NH 43 started


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3egiMNz
via

Comments