राजधानी कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के लगभग हर इलाके से केस सामने आ रहे हैं। मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हालात को देखते हुए निगम का सफाई अमला शहर की गलियों और सड़कों को सैनिटाइज करने उतर गया है। शनिवार से शुरू सैनिटाइज अभियान चार दिन चलेगा। इस दौरान शहर की कई किलोमीटर सड़कों व गलियों को सैनिटाइज किया जाएगा। 22 जुलाई को शहर में सख्त लॉकडाउन होने के बाद से ही शहर की गलियों और सड़कों को सैनिटाइज करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। शनिवार को अभियान के पहले दिन महापौर एजाज ढेबर तथा संसदिव सचिव विकास उपाध्याय निगम अमले के साथ फील्ड में उतरे। उनका काफिला महोबा बाजार चौक, जगन्नाथ चौक, भारत माता चौक, दुर्गा चौक, गोगांव होकररिंग रोड नंबर-2, महादेवघाट पहुंचा। मेयर और विधायक के साथ एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, रितेश त्रिपाठी, सुंदर जोगी और अन्य पार्षद भी मौजूद थे।
रोज 15 से 17 वार्ड का टारगेट
चार दिनों में शहर के सभी 70 वार्डों को सैनिटाइज करने का लक्ष्य रखा गया है। रोज 15 से 17 वार्डों को सैनिटाइज किया जाएगा। कम समय में ज्यादा इलाके कवर करने के लिए छह गाड़ियों का काफिला उतारा गया है। तीन गाड़ियों की फुहारों से एक और तीन गाड़ियों की फुहारों से दूसरी ओर की सड़क सैनिटाइज की जा रही है। अफसरों के अनुसार शहर के सभी प्रमुख रास्तों, बाइपास रोड के अलावा सड़कों में दवा का छिड़काव किया जाएगा।
सड़कों पर ब्लीचिंग पावडर भी छिड़का जाएगा। सभी जोन अमलों को यह निर्देश दिया गया है कि शहर में जहां-जहां पर सुबह बाजार लग रहे हैं वहां रोज ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए। नियमित तौर पर साफ-सफाई की जाए। कंटनेमेंट जोन में निर्देशों का सख्त पालन किया जाए।
4 से अधिक मरीज तो ही कंटेनमेंट जोन
कंटेनमेंट जोन को लेकर नई गाइड लाइन जारी करने की तैयारी है। नई गाइड लाइन में किसी इलाके में एक-दो मरीज मिलने पर पूरे इलाके कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया जाएगा। केवल संक्रमित मरीज के मकान के बाहर स्वास्थ्य विभाग की नोटिस चस्पा कर दी जाएगी। चार से अधिक मरीज मिलने पर ही इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाएंगे। मुख्य सचिव आरपी मंडल ने शनिवार को जिला प्रशासन को रायपुर एवं बीरगांव निगम क्षेत्र में बने कंटेनमेंंट जोन को लेकर समीक्षा की। बैठक में उन्होंने गाइड लाइन के बारे में कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/300dzG7
via
Comments
Post a Comment