Skip to main content

इंद्रावती नदी से रेत लेकर आ रहे 4 डंपर जब्त टीम ने 2 दिन में सात गाड़ियों पर की कार्रवाई

रेत के अवैध परिवहन पर जारी कार्रवाई के बीच अवैध रेत खनन का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को रेत से भरे 4 डंपर जब्त किए गए हैं। खनिज और राजस्व के अधिकारियों ने मुखबिर से मिली सूचना पर दो दिन में 7 गाड़ियों को पकड़ा है। माइनिंग इंस्पेक्टर देवेंद्र साहू ने बताया कि मंगलवार को कोड़ेनार पंचायत क्षेत्र से इंद्रावती नदी से अवैध खुदाई कर रेत लेकर आ रहे 4 डंपर को कोड़ेनार में ही पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि कोड़ेनार में रेत की अवैध ढुलाई की खबर मिलने के बाद विभाग लगातार यहां पर नजर रखे हुए था। मंगलवार को 4 डंपर को रोककर चालकों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोड़ेनार में इंद्रावती नदी के किनारे बड़े पैमाने पर रेत डंप की गई है। इसी को लेकर वे जगदलपुर जा रहे हैं। जिसके बाद चारों गाड़ियों को जब्त किया गया। साहू ने कहा कि जल्द ही नदी के किनारे डंप की गई रेत को जब्त किया जाएगा। इसके पहले 4 जुलाई को बकावंड के तहसीलदार ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए 3 गाड़ियां जब्त की थी।

चूना पत्थर ले जाते गाड़ी जब्त
इधर मंगलवार सुबह खनिज अफसरों ने जगदलपुर में चूना पत्थर लेकर आ रही एक गाड़ी को पकड़ा। प्रभारी जिला खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि पिछले दो पखवाड़े में करीब 24 गाड़ियों को पकड़ा गया है। इसमें से 14 रेत तो वहीं चूना पत्थर की 10 गाड़ियां शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 dumper seized team bringing sand from Indravati river, action on seven vehicles in 2 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3falFB5
via

Comments