शहर के बीच पं. मोतीलाल नेहरू वार्ड में 3 सफाई कामगारों में से 2 ही पहुंच रहे और जगह-जगह कचरे का ढेर लगा रहे, लेकिन इसे कचरा गाड़ी में डालने की जहमत ही नहीं उठाई। ऐसे में वार्ड में अव्यवस्था देखकर वार्ड के पार्षद ने खुद कचरा उठाकर इसे गाड़ी में डालना शुरू कर दिया है। पार्षद ने कांग्रेस शासित नगर निगम पर विपक्षी पार्षदों के वार्डों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस शासित नगर निगम के इस रवैये का विरोध पार्षद ने खुद कचरा उठाकर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया में भी जगदलपुर नगर निगम की हालिया राजनैतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण भी बताया है।
पार्षद अवस्थी ने बताया कि नगर निगम पदाधिकारियों द्वारा कुछ वार्डों को चिह्नांकित कर वहां मूलभूत सुविधाओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। सभी 48 वार्डों में समान व्यवस्थाएं होनी चाहिए।
वार्ड के जिम्मेदार नागरिक ने की पार्षद की मदद
मंगलवार की सुबह जब वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी भ्रमण पर निकले तो देखा कि कामगारों ने नालियों और बाकी जगह से कचरा-गंदगी निकालकर जगह-जगह पर ढेर लगा दिए हैं। उन्होंने पहले स्वच्छता प्रभारी को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई पहल नहीं हुई तो उन्होंने खुद ही सारा कचरा उठाया। उन्हें काम करता देख वार्ड के एक जिम्मेदार नागरिक गोवर्धन दास नवतानी ने उनकी मदद की और सभी जगहों के कचरे को उठा लिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O5gYMR
via
Comments
Post a Comment