गुरुर बीएमओ डॉक्टर जीआर रावटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने गंगोरीपार में 30 जून को मिले कोरोना पॉजिटिव बीएसएफ जवान और नियमों का पालन न करने पर उनके पिता के खिलाफ क्वारेंटाइन नियमों का उल्लंघन के आरोप में धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच में यह पाया गया है कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने के पहले युवक गांव में क्वारेंटाइन के नियमों का पालन न करते हुए घूमते रहता था। वह राजस्थान से लौटा हुआ था। जिसे विभाग ने 25 जून का सैंपल लिया था। 30 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 22 जून से उसे होम आइसोलेशन पर रखा गया था। उसे समझाया भी गया था कि घर से बाहर कहीं नहीं जाना है। लेकिन आइसोलेशन का पालन ना कर वह उल्लंघन करते हुए गांव में घूमता था। जिससे अन्य लोगों तक संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया। जांच के बाद ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गुरुर ब्लॉक में ही ग्राम सांगली निवासी चैतन्य कुमार के खिलाफ भी पुलिस ने धारा 188, 269 270 का केस दर्ज किया है। शिकायत थी कि वे बीकानेर राजस्थान से 28 जून को आए थे। लेकिन उन्होंने ना सूचना पंचायत को दी, ना हीं स्वास्थ विभाग को। जब विभाग को देर से सूचना मिली तो 3 जुलाई को चैतन्य कुमार को होम आइसोलेशन पर रखा गया। लेकिन वह अन्य जगहों पर घूमता रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VOjpaW
via
Comments
Post a Comment