Skip to main content

दोपहर में 3 घंटे मूसलाधार बारिश, शाम तक रिमझिम फुहार, तापमान दो डिग्री गिरने से वातावरण में ठंडक

इस साल सावन में रोजाना ही किसी ना किसी वक्त बारिश हो रही है। शनिवार की दोपहर भी तीन घंटे तेज बारिश हुई। लॉकडाउन की वजह से बाजार बंद होने के कारण लोगों से इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। लोगोंने घर पर बैठकर बारिश काआनंद उठाया।
शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए थे लेकिन हल्की धूप की वजह से बारिश की संभावना नहीं लग लग रही। दोपहर 1 बजे से मौसम ने करवट ली और आसमान से बूंदें गिरनी शुरू हुई। शुरुअाती पांच मिनट बूंदाबांदी होने के बाद तेज मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान शहर की दुकानें बंद थीं, सड़कें सूनसान थी। शहर के लगभग लोग अपने घरों में ही थे। इसलिए बारिश के कारण परेशानी का मंजर नहीं देखा गया।
बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। दोपहर का तापमान 28 डिग्री रहा। इन दिनों शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री पर है।

बगैर किसी रुकावट के हो रही खेती
अच्छी बारिश से इस वर्ष खेती का काम नॉनस्टाप चल रहा है। बीते साल बारिश ब्रेक होने से खेती भी जुलाई के माह में रूक गई थी। लोग बारिश के लिए पूजा-पाठ कर रहे थे, पर इस वर्ष प्री मानसून से ही लगातार बारिश हो रही है। सावन में भी अच्छी बारिश हो रही है। इसलिए खेती का काम बगैर किसी रूकावट के चल रहा है। कृषि विभाग के मुताबिक अबतक 70 प्रतिशत तक बोनी का काम हो चुका है। संभावना है कि 15 अगस्त से पहले ही सत प्रतिशत फसल लग जाएगी।

जानिए... अबतक कहां कितनी हुई बारिश
विखं - अबतक बारिश (मिमी)
पत्थलगांव- 520.4
बगीचा- 400.8
कुनकुरी-512.4
जशपुर-650.2
मनोरा-384.4
दुलदुला-794.2
फरसाबहार-450.6
कांसाबेल-411.1
औसत- 515.5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 hours of torrential rain in the afternoon, drizzling till evening, temperature dropping by two degrees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32tMf4F
via

Comments