जिले के मैनपाट इलाके की ग्राम बरिमा निवासी एक ग्रामीण के खाते से गांव के तीनों लोगों ने मिलकर 3 लाख 10 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम बरिमा निवासी लोधा के खाते में मुआवजा की राशि 3 लाख से अधिक जमा हुई थी। इसी बीच उसकी पासबुक घर से गायब हो गई थी। इसके बारे में पता करते हुए पिछले दिनों लोधा का पुत्र बन्नू सेंट्रल बैंक नर्मदापुर गया। वहां खाते की जांच कराई तो पता चला कि लोधा के खाते से जनवरी व फरवरी के बीच तीन बार में करीब 3 लाख 10 हजार रुपए ट्रांजेक्शन कर राशि गांव के ही संतोष माझी, विद्या सागर व संतोषी माझी के एकाउंट में जमा हुई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hcP9yQ
via
Comments
Post a Comment