Skip to main content

शिक्षक की 3 लोगों ने पीटकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ माह पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती एक शिक्षक के अचानक लापता होने के बाद दूसरे दिन रजखेता गांव में नग्न अवस्था में उसकी लाश मिलने के मामले में हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तेंदुबन्धा में पदस्थ शिक्षक रामधन यादव को 30 मई को हालत बिगड़ने पर बेटे ने वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से रात में वह गायब हो गया था। दूसरे दिन उसकी लाश रजखेता में मिली। हत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मानसिक हालात बिगड़ने पर रात में वह नग्न हालत में शोभनाथ के घर में घुसा था। इसी के चलते शोभनाथ ने साथी पाल सिंह और हंसु के साथ डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3evOYg4
via

Comments