Skip to main content

37 किमी चल आधार कार्ड बनाने पहुंची, शिशु को जन्मा

किरंदुल में इन दिनों आधार कार्ड बनवाने दूर- दराज से ग्रामीण जुट रहे हैं। बैलाडीला पहाड़ी के पास व पीछे बसे गांवों के लोग पैदल चलकर आधार कार्ड बनवाने किरंदुल पहुंच रहे हैं।
सालों बाद जब ग्रामीणों के लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने आधार कार्ड बनवाने कैम्प लगवाया तो कोई दूध मुंहे बच्चों को साथ लेकर तो कोई कोख में पल रहे बच्चों की मां पैदल ही मीलों चलकर किरंदुल पहुंच रहीं। शुक्रवार को किरंदुल से करीब 37 किमी दूर बेंगपाल गांव से पैदल चलकर एक गर्भवती महिला देवे भी पहुंचीं। रात होने के कारण मंगल भवन में ठहरने की व्यवस्था हुई। शनिवार सुबह ही महिला ने शिशु को जन्म दे दिया। जैसे ही इसकी जानकारी अफ़सरों को मिली, तुरंत सचिव सुनील भास्कर ने महिला व शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांवों में प्रशासन के दावे के खुली पोल
दंतेवाड़ा में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हालही में हेल्थ कॉल सेंटर की शुरुआत हुई है। जिसमें गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जानकारी देने का दावा है। देवे का कहना है यदि वे आधार कार्ड बनवाने नहीं आतीं तो घर पर प्रसव हो सकता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3emtFgU
via

Comments