Skip to main content

मरवाही में मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ, 325 करोड़ होंगे खर्च

छत्तीसगढ़ के कोरबा के बाद अब मरवाही जिले में भी मेडिकल कॉलेज खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा 25 एकड़ जमीन चिन्हांकित कर ली गई है। इसके लिए केन्द्र व राज्य से 325 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी मिल चुकी है। कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत नेकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में मेडिकल कॉलेज खोलने का आग्रह किया था। जिस पर केंद्र ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर स्थापना के संबंध में आदेश जारी किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक पत्र प्रेषित कर प्रस्ताव भेजने को कहा गया था। जिस पर सीएम सचिवालय द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। सांसद के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने के भी निर्देश दे दिए थे।इस पर सांसद महंत ने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को स्वास्थ सेवाओंकी उपलब्धता आसान होगी तथा लोगों को जल्द ही चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/320mBnF
via

Comments