Skip to main content

दिन का पारा 30.2 डिग्री दर्ज, आज बारिश होने की संभावना

शनिवार को लगातार दूसरे दिन बारिश नहीं हुई लेकिन तापमान में वृद्धि हुई। यह बढ़कर 30.2 डिग्री पर पहुंच गया है। गुरुवार को रिकॉर्ड बारिश के बाद अब तापमान में वृद्धि हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है।
शुक्रवार के बाद शनिवार को भी आसमान अधिकांश समय साफ रहा। सुबह हल्के बादल नजर आए लेकिन फिर धूप निकल आई। इसके बाद फिर से आसमान पर बादल छा गए लेकिन बारिश नहीं हुई। हल्की गर्मी भी महसूस हो रही थी। ऐसा आर्द्रता बढ़ने की वजह से हुआ। वहीं अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई। बता दें कि गुरुवार को 28.4 डिग्री तापमान था जो शुक्रवार को बढ़कर 29.2 डिग्री हो गया और शनिवार को यह 30.2 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सतना, डाल्टनगंज, दुमका और उसके बाद पूर्व की ओर त्रिपुरा तक मेघालय होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवर्ती घेरा छत्तीसगढ़ और उससे लगे अंदरूनी उड़ीसा के ऊपर 1.5 से 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है। मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी। बिलासपुर संभाग और रायपुर संभाग के उड़ीसा से लगे जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना जताई थी। लेकिन बिलासपुर में बारिश नहीं हुई। 26 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Day's mercury was 30.2 degrees, it is likely to rain today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30NCb3R
via

Comments