Skip to main content

अंतागढ़ में बीएसएफ के और आठ जवान कोराना पॉजिटिव मिले, जिले में कुल 30 जवान संक्रमित

जिले में कोरोना के 8 नए मरीज पाए गए। शुक्रवार को मिले ये सभी मरीज अंतागढ़ बीएसएफ के जवान हैं। इन के कोरोना पॉजिटिव होने की देर शाम सीएमएचओ जेएल उईके कांकेर ने पुष्टि की है। अंतागढ़ में बड़े पैमाने पर मरीजों के मिलने से वहां हड़कंप मच गया है। विदित हो इसके दो दिन पूर्व भी वहां के तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिले में कुल 30 बीएसएफ के जवान कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं।
अंतागढ़ के क्वारेंटाईन सेंटर में रह रहे जवानों के लिए सेंपल की पांचवी रिर्पोट 3 जुलाई की शाम को आई। जिसमें यहां के 8 जवानों को कारोना पॉजिटिव पाया गया। ये सभी जवान अलग अलग इलाके से अलग अलग मार्ग से छुट्टी से कुछ दिन पूर्व अंतागढ़ पहुंचे थे। इन सभी जवानों केा सुरक्षा के मद्देनजर क्वारेंटाईन कर रखा गया था। अब इन सभी जवानों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज जगदलपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। अंतागढ़ में अबतक कुल 18 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये जवान छुट्टी से लौटने के दौरान कोरोना से संक्रमित हुए हैं या फिर क्वारेंटाईन सेंटर में रहने के दौरान किसी संक्रमितजवान के संपर्क में आकर संक्रमित हुए है यह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाए है। इसके अलावा इसी तरह बांदे में भी पूर्व में बीएसएफ की 4 बटालियन के जवान कुल 12 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें से 9 जवानों की छुट्टी हो चुकी है।

अब तक तहसीलवार कोराेना के मरीज
पखांजूर : 18
दूर्गूकोंदल : 11
कांकेर : 10
नरहरपुर : 2
भानुप्रतापपुर : 4
चारामा : 3
अंतागढ़ : 19

जिले में अब तक 67केस में 31 एक्टिव
जिले में अब तक कोरोना के कुल 67 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें वर्तमान स्थिति में 31 एक्टिव मरीज हैं। 36 मरीजों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अन्य मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31JQyse
via

Comments