Skip to main content

30 मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहे 4 गिरफ्तार

हैदराबाद के कत्लखाने ले जाए जा रहे 30 मवेशियों को नगरनार पुलिस ने ओडिशा सीमा पर दबोच लिया है। बताया जाता है कि सारे मवेशियों को ओडिशा के नवरंगपुर से खरीदा गया था, जिसके बाद इन्हें एक ट्रक में ठूंसकर भर दिया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया और इस पर उन्हें कामयाबी भी मिली।
पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचकर उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं ट्रक भी जब्त कर लिया है। बताया ये भी जाता है कि सभी मवेशी बैल हैं, जिन्हें कोपागुड़ा में बनाए गए गोठान में रखवा दिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया, हैदराबाद के कत्लखाने ले जाए जा रहे थे मवेशी: मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के नवरंगपुर से आरोपियों ने 30 बैल खरीदे और इन्हें ट्रक में भर दिया। जिन्हें वे हैदराबाद के कत्लखाने लेकर जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद गौसुद्दीन, मोहम्मद वाजिब, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद काजिम ने बड़ी पूछताछ में बताया कि उन्होंने नवरंगपुर से सभी बैलों को 1 लाख 70 हजार रूपए में खरीदा और इन्हें लेकर वे हैदराबाद जा रहे थे। वहां इन बैलों को कत्लखानों में भेजकर इन्हें काटा जाना था और होटलों-ढाबों में बेचा जाना था।
सुकमा के रास्ते आरोपी जाने वाले थे हैदराबाद
मुखबिर से मिली सूचना के बाद नगरनार पुलिस की एक टीम गठित कर धनपुंजी के पास मंडी नाके पर जांच अभियान छेड़ दिया गया। इस दौरान गाड़ियों की तलाशी की जाती है। जैसे ही मवेशियों से भरी ट्रक यहां पहुंची, आरोपियों ने पुलिस तलाशी लेने पर टालमटोल करने लगे। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और जैसे ही उन्होंने ट्रक का डाला खोला तो पाया कि यहां 30 बैलों को ठूंस दिया गया है, जिन्हें वे नवरंगपुर से जगदलपुर होते हुए सुकमा के रास्ते हैदराबाद रवाना होने वाले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 arrested for taking 30 cattle to slaughter


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3999uCs
via

Comments