Skip to main content

डाककर्मी से 3 युवकों ने की 70 हजार की ठगी, गिरफ्तार

लड़का पैदा होने के लिए जादू-टोने की आड़ में डाक विभाग के कर्मचारी से 65 हजार रुपए के जेवरात और 5 हजार रुपए नगदी की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक लोहाडोंगरीपारा निवासी कृष्ण कुमार यादव का कोई पुत्र नहीं था।
कई पुत्रियों के बाद एक पुत्र की प्राप्ति और फिर उसकी मौत के बाद तीन लोगों ने उससे संपर्क कर भूत प्रेत होने का झांसा दिया और जादू टोने के बाद पुत्र होने की बात कही। इसके बाद 15-16 जुलाई की दरम्यानी रात तीनों व्यक्तियों ने पूजा पाठ जादू टोने का दिखावा किया और धोखाधड़ी कर सोने चांदी के आभूषण और नगदी
लेकर चले गए। ठगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तिलक मंडावी को कौंदकेरा से, दारासिंह मंडावी और पंचराम को नगरी धमतरी से गिरफ्तार किया। ठगी की रकम और आभूषण अलग-अलग स्थानों से बरामद कर जब्त किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3glGdaq
via

Comments