Skip to main content

बिना मास्क लगाए बाइक पर 3 सवारी, 52 चालकों पर लगाया 13,400 रु. का जुर्माना

वीकेंड लॉकडाउन व कोरोना संक्रमण के इस काल में लोग ना सिर्फ यातायात नियमों को तोड़ते हुए सड़क पर चल रहे हैं बल्कि संक्रमण को भी काफी हद तक आमंत्रण दे रहे हैं। ऑटो व टैक्सी में क्षमता से अधिक लोग बगैर मास्क लगाए बैठ रहे हैं। दोपहिया वाहन पर तीन या इससे भी अधिक लोग सफर कर रहे हैं। सड़क पर ऐसी लापरवाहियों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पर अब एसपी बालाजी राव के निर्देश पर पुलिस ने इस कार्रवाई को और तेज कर दिया है। शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चेकिंग प्वाइंट पर जांच कर 50 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
यातायात पुलिस प्रभारी सौरभ चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा महाराजा चौक, बस स्टैण्ड महावीर मंदिर चौक के पास जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक पर तीन सवारी के कई मामले सामने आए हैं। इसके अलावा ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और चारपहिया वाहन में भी सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए सवारी बैठाने के मामले आए। इन सभी पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। 50 वाहन चालकों से 13400 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया है। पुलिस की यह कार्रवाई लगातार चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 rides on the bike without a mask, Rs. 13,400 imposed on 52 drivers. Penalty of


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32yR1h1
via

Comments