Skip to main content

जिले की लैब में 3 दिनों में 113 सैंपलों की हुई जांच फोर्स के 2 जवान पॉजिटिव, 111 की रिपोर्ट निगेटिव

दुर्ग जिले में कोरोना की रफ्तार थम रही है। यह जिले के लिए अच्छी खबर है। इस बात की पुष्टि आंकड़ों से हो रही है। पिछले तीन दिनों (3 से 5 जुलाई तक) में जिले के कोविड लैब में 113 सैंपलों की जांच हुई है। बीएसएफ के दो जवान पॉजिटिव और शेष सभी निगेटिव मिले हैं। इन दोनों में एक पॉजिटिव 3 जुलाई और दूसरा पॉजिटिव मरीज 5 जुलाई को मिला है। इन दोनों दिनों में क्रमश: 32 और 38 सैंपलों की जांच की गई है।

जांच का यह आंकड़ा जिला अस्पताल परिसर में संचालित कोविड लैब का है। इसके अलावा तीन दिनों के भीतर जिला अस्पताल की फीवर क्लीनिक से रायपुर भेजे गए सैंपलों में से भी किसी की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। जून के दूसरे सप्ताह से लेकर 29 तारीख तक जिले में औसतन 20 पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे। जुलाई की शुरूआत से पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो गई है। इस माह के पांच दिनों में यहां केवल 8 मरीज मिले हैं, जबकि करीब 169 सैंपलों की जांच हुई है। रविवार को कोरोना के 7 मरीज दुर्ग जिले से डिस्चार्ज हुए हैं। अब जिले में 34 एक्टिव मरीज है। जिनका उपचार चल रहा।

कोरोना से लड़ने के लिए दो महत्वपूर्ण निर्णय

सैंपल की संख्या बढ़ाई जाएगी, भीड़ वाले जगहों से लिए जाएंगे सैंपल: मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दैनिक सैंपलों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत उसने रैंडमली तौर पर सैंपलिंग करने की प्लानिंग की है। ये सैंपल नाई की दुकानों, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से लिए जाएंगे। डोर-टू-डोर सर्वे पूरा होने तक ऐसा किया जाना तय हुआ है।

जिले की कोविड लैब की जांच क्षमता भी बढ़ाई जाएगी: जिला अस्‍पताल परिसर में संचालित जिले की एक मात्र कोविड लैब की जांच क्षमता भी बढ़ाने का निर्णय हुआ है। जब तक सुपेला के शास्त्री अस्पताल में नई लैब तैयार नहीं हो जाती, तब तक वहां लगाए गए कर्मचारियों से जिला अस्पताल की लैब में काम लेने का प्लान बना है। अभी इस लैब में एक शिफ्ट में डेली 40 सैंपलों की ही जांच हो रही है।

फीवर क्लीनिक में भी कम हुई संदिग्धों की संख्या: कोरोना की स्क्रीनिंग के लिए जिला अस्पताल परिसर में संचालित फीवर क्लीनिक में भी कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या कम हो गई है। 15 जून तक यहां दैनिक तौर पर औसतन 200 संदिग्ध मरीज आ रहे थे। 30 जून आते-आते इनकी संख्या घटकर 25 हो गई है। जुलाई के पांच दिनों में यह आंकड़ा 20 से घटक 5 मरीज पर पहुंच गया है।
ट्रैवलिंग हिस्ट्री वाले सिमटोमेटिक केस भी घट गए: फीवर क्लीनिक का पांच दिनों का आकड़ा देखे तो ट्रेवलिंग हिस्ट्री वाले सिमटोमेटिक केस भी बहुत कम हो गए हैं। एक जुलाई से लेकर 5 जुलाई के बीच यहां इस कैटेगरी के 71 मरीज ही मिले हैं। बीते तीन दिनों में यहां की फीवर क्लीनिक में ऐस मात्र 22 मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा पहले से काफी कम है।

जिला अस्पताल में रखी डेड बॉडी की रिपोर्ट निगेटिव
जिला अस्‍पताल की मरच्यूरी में रखी संदिग्ध डेड बॉडी की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। भर्ती के दौरान सांस लेने में तकलीफ होने के कारण र्मौत के बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई थी। रिपोर्ट नहीं आने के कारण डेड बॉडी को जिला अस्‍पताल परिसर की मोर्चरी में रखा गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
तीन दिनों में मात्र 2 पॉजिटिव मिले, सभी बीएसएफ के जवान
^तीन दिनों में जिले में कोरोना के मात्र दो पॉजिटिव मरीज मिले है। जबकि इन दिनों में हमने कुल 111 सैंपलों की जांच की है। यही नहीं रविवार को जिला अस्‍पताल की मोर्चर में रखी संदिग्ध डेड बॉडी की रिपोर्ट भी निगेटिव प्राप्त हो गई है। क्रास चेक करने के लिए उसकी जांच हमने अपने लैब के साथ ही रायपुर भी भेजी थी। दोनों जगह की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
डॉ. गंभीर सिंह, सीएमएचओ, दुर्ग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
113 samples in 3 days in the lab of the district, 2 jawans of the investigation force positive, 111 reports negative


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f36yJC
via

Comments