Skip to main content

सुकमा में सूरज के चारों ओर दिखा अनोखा इंद्रधनुषी घेरा, 2 घंटे रहा ये अद्भुत नजारा

बुधवार सुबह जिले के लोगों ने आसामान पर अद्भुत खगोलीय घटना देखी। सूर्य लगभग दो-ढाई घंटे तक एक गोलाकार चक्र में घिरा रहा। गोल घेरे में सूर्य ऐसा दिख रहा था, जैसे सतरंगी रिंग पहन रखी हो। इस दौरान लोगों की निगाहें आकाश पर लगी रहीं। जिसने भी ये दृश्य आकाश में देखा, उसने अपने मोबाइल से रेनबो रिंग को कैमरे में कैद कर लिया। कुछ ही देर में जिलेभर से लोगों ने इस खगोलीय घटना को अद्भुत, अनूठा, दुर्लभ व अलौकिक नजारा बताते हुए सोशल मीडिया में फोटो शेयर किए। यह दिनभर लोगों के बीच कौतुहल का विषय भी बना रहा।
बादलों की बूंदों से होकर आती है सूर्य की रोशनी, तब दिखता है ऐसा नजारा
जब हजारों फीट की ऊंचाई तक पानी भरे बादल पहुंच जाते हैं, तो सूर्य की रोशनी पानी की बूंदों पर पड़कर परावर्तित होकर धरती पर आती हैं। ऐसे में सूर्य रंगीन चक्रों में घिरा दिखता है या आसमान में गोलाकार इंद्रधनुष दिखाई देता है। पानी की मात्रा पर इसका आकार निर्भर करता है। रायपुर के खगोलविद और छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के विश्वास मेश्राम ने बताया इसे वॉटर हॉलो या हलो कहा जाता है। इस तरह का गोल इंद्रधनुषी गोला तब बनता है जब सूरज के आसपास बादल होते हैं। इसमें बर्फ की बूंदे होती है, जिनसे रिफलेक्ट होकर किरणें जमीन पर आती हैं, इसलिए ऐसा दिखाई देता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Unique rainbow circle around the sun in Sukma, this amazing sight for 2 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38CWwMZ
via

Comments